विवेक यादव ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए संयुक्त प्रेस क्लब को दिये फेस सील्ड…

विवेक यादव ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए संयुक्त प्रेस क्लब को दिये फेस सील्ड…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थान-SMGI के चेयरमैन विवेक यादव के निर्देश पर रजिस्ट्रार परविंदर सिंह”गोल्डी जी”ने संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए फेस सील्ड भेंट किये।समाज सेवा में सराहनीय पहल करते हुए विवेक यादव ने कोरोना महामारी के दौरान सूचनायें एकत्र करने वाले पत्रकारों के लिए पहले अपनी संस्था में निर्मित सेनेटाइजर प्रदान किये थे और आज पत्रकारों की सुरक्षा के लिए फेस सील्ड भेंट किये।उन्होंने आज प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भी जिलाधिकारी श्री जे.बी.सिंह को फेस सील्ड प्रदान किए हैं।
वहीं संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र भसीन ने संयुक्त प्रेस क्लब की तरफ से चेयरमैन विवेक यादव का आभार व्यक्त किया।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…