20,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार…

 20,000 रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार…
जनपद बुलन्दशहर/थाना सिकन्द्राबाद दिनांक 16.05.2020 की सायं थाना सिकन्द्राबाद पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्रीन कार्पेट के पास से पुरस्कार घोषित अपराधी मुल्ला सलाम उर्फ अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना सिकन्द्राबाद से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 20,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना सिकन्द्रबाद पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-मुल्ला सलाम उर्फ अब्दुल हकीम निवासी ग्राम चन्देरू थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर।
जनपद बागपत/थाना चांदीनगर
ऽ दो वाहन चोर गिरफ्तार
ऽ चोरी के 10 दो पहिया वाहन आदि
दिनांक 16.05.2020 की सायं थाना चांदीनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ललियाना तिराहे के पास से दो वाहन चोरों 1-आस मौहम्मद 2-आसिफ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी के 10 दो पहिया वाहन आदि बरामद हुये।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिल्ली प्रांत, हरियाणा प्रांत, एनसीआर क्षेत्र, व जनपद बागपत से कई दो पहिया वाहन चुराना स्वीकार किया।
इस संबंध में थाना चांदीनगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-आस मौहम्मद निवासी गौना थाना चांदीनगर बागपत।
2-आसिफ निवासी ग्राम डौलचा थाना बालैनी जनपद बागपत।
बरामदगी
1- चोरी के 10 दो पहिया वाहन आदि।
“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…