शहर आए यात्रियों की सुरक्षा में सजग दिखा जिला प्रशासन…

शहर आए यात्रियों की सुरक्षा में सजग दिखा जिला प्रशासन…

सिविल डिफेंस वार्डनों की सेवा काबिले तारीफ…

कानपुर। केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशो के तहत अन्य जिलों व प्रदेशों से कानपुर नगर आने वाले यात्रियों को सुरक्षित शहर में प्रवेश कराने के लिए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में तहसील व जी एस टी के अधिकारियों को सेंट्रल स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सूची बनाने के कार्यों में लगाया गया।
हमारे संवाददाता की आंखों देखी रिपोर्ट के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे से सेंट्रल स्टेशन पर सिविल डिफेंस टीम के वार्डन पहुंच गए थे और प्रशासन द्वारा बनाए गए काउंटर संख्या 1 से लेकर 8 तक पर आने वाले यात्रियों को नाम दर्ज करवाने के बाद उनके जिलों से सम्बन्धित बसों में बैठाकर रवाना करने में मुख्य भूमिका निभा रहे थे।
इन्हीं सब के बीच मानवीय सरोकार से प्रेरित दृश्य प्लेटफार्म नंबर 4 पर देखने को मिला। यहां पर सिविल डिफेंस के दो वार्डन ट्रेन से आए यात्रियों के लिए भोजन और पानी के गत्तो से भरी हुई भारी ट्राली को पूरी ताकत से खींचते हुए दिखे। पूछने पर उन दोनों ने अपना नाम क्रमशः अमित पवार और कान्ति शरण निगम बताया। इन्होंने जानकारी दी कि सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह व चीफ वार्डन दिनेश कटियार के आदेश पर प्रखंड रतनलाल नगर के स्टाफ अफसर अनूप दीक्षित व आईं सी ओ राम जी गुप्ता के नेतृत्व में सक्रिय टीम के अन्य सदस्य भी सेवा कार्य में लगे हैं।
सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था बनाने में सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, सीओ श्वेता यादव, थानाध्यक्ष संजय पाठक के साथ ही आर पी एफ व जी आर पी अधिकारियों की टीम भी कुशलता से अपना कार्य करने में सफल रही।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…