*विश्व मानव रूहानी केंद्र COVID-19 के दौरान भोजन और चिकित्सा आपूर्ति*

*विश्व मानव रूहानी केंद्र COVID-19 के दौरान भोजन और चिकित्सा आपूर्ति*

*जैसे समाजसेवी कार्यों द्वारा मानवता की सेवा में समर्पित*

संत बलजीत सिंह जी की प्रेरणा से विश्व मानव रूहानी केंद्र (गाँव-नवांनगर, तहसील कालका, ज़िला पंचकूला, हरियाणा) द्वारा COVID-19 के दौरान किए जा रहे मुख्य राहत कार्य :

● पी.जी.आई.एम.ई.आर. चण्डीगढ़ में चिकित्सा सामग्री के साथ दो वैंटीलेटर भेंट किए गए।
● लाखों Cooked Food पैकेट तथा राशन किटें भेंट किए गए
● भोजन के पैकेट तथा राशन बाँटने में स्थानीय प्रशासन की मदद की

उपरोक्त किए गए राहत कार्योंसे चिकित्सा क्षेत्र और स्थानीय सरकारी प्रशासन से उत्साहवर्धक प्राप्त हुई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) द्वारा वैश्विक महामारी के फैलने की घोषणा करते ही संत बलजीत सिंह ने विश्व मानव रूहानी केंद्र को COVID-19 के दौरान राहत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संत बलजीत सिंह ने याद दिलाया कि विशेषकर इस संकट की स्थिति में जरूरतमंदों की मदद करना अत्यंत अनिवार्य है और विश्व मानव रूहानी केंद्र को अपने परोपकारी प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा, “लोगों को सहायता की जरूरत है। इसलिए बाहर जाकर पूरी जिम्मेदारी से उनकी मदद करें।” विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान राहत कार्य जो पहले चरण में शुरू किए गए, दूसरे चरण में शुरू किए गए तथा तीसरे चरण में भी जारी हैं।

विश्व मानव रूहानी केंद्र ने स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर स्वीकृत सुविधाओं सहित अपने स्थानीय शाखाओं को भोजन पकाने तथा राशन के पैकेट तैयार करने हेतु प्रयोग करना जारी रखा। स्थानीय प्रशासन की टीम ने विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं का व्यक्तिगत तौर पर निरीक्षण करते हुए COVID-19 के दौरान राहत कार्यों की प्रशंसा की।

जब श्रीमती हेमा शर्मा, उपायुक्त पानीपत ने दिनांक 27 अप्रैल 2020 को स्थानीय शाखा पानीपत का दौरा किया तो उन्होंने बताया कि, “सामाजिक दूरी और स्वच्छता नियमों का पालन करते हुए संस्था ने प्रशासन के साथ इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, जिससे असहाय लोगों को बल मिलता है।”

विश्व मानव रूहानी केंद्र के सभी सेवक स्थानीय प्रशासन और पुलिस का साथ गांव-गांव और घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों को पके हुए भोजन के पैकेट तथा राशन की किटटें बाँट रहे हैं। इसके अतिरिक्त विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा चिकित्सा सामग्री, विशेषकर पी.पी.ई. किटें अस्पतालों और स्थानीय प्रशासन को भेंट की गई ताकि कोरोना योद्धा अर्थात डॉक्टर, नर्सें और पुलिस कर्मचारी सुरक्षित रहें।

मिलिंद मेशराम उपायुक्त नगर निगम ने अपने प्रशंसा पत्र में लिखा कि, “यह सुनिश्चित करने में कि नागपुर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए हम आपके सहायता और समर्थन के लिए आपके आभारी हैं। वास्तव में हमें बड़ा गर्व है कि हमें इस कार्य के लिए आप एक सहयोगी के रूप में मिले और हम सराहना करते हैं कि आपने अब तक पके हुए भोजन के 12500 से अधिक पैकेट बनाकर भेंट किए।”

उप मण्डल दंडाधिकारी, कालका ने अपने प्रशंसा पत्र में लिखा कि, “मुझे यह कहते हुए खुशी होती है कि विश्व मानव रूहानी केंद्र पहली ऐसी संस्था है जिसने स्वेच्छा से सरकारी प्रधिकारियों को अपने सहायता कार्यों के लिए प्रस्ताव दिया और जब कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण सारे देश में संपूर्ण लॉकडाउन था संस्था ने पके हुए भोजन के हजारों पैकेट, राशन की किटें और चिकित्सा उपकरण भूखों एवं बीमारों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को भेंट किए।”

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उप मंडल अस्पताल डेराबस्सी ने अपने प्रशंसा पत्र में लिखा कि, “हमें आपकी शुभकामनाओं के रूप में पी.पी.ई. किट्स ग्लोवज और मास्क प्राप्त हुए जो COVID-19 महामारी में सबसे आगे रहकर कार्य करने वालों के लिए हैं। गुरु जी हम आपके आभारी हैं और प्रार्थना करते हैं कि कोविड-19 के समय में हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखना।”

*विश्व मानव रूहानी केंद्र द्वारा COVID-19 महामारी के प्रतिक्रिया में किया गया योगदान :-*

● लाखों पौष्टिक और पके भोजन के स्वच्छता से पैक किए गए पैकेट हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब तथा दिल्ली में वितरित किए गए।
● हजारों टन राशन के पैकेट की हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में जरूरतमंद परिवारों में बांटने के लिए स्थानीय प्रशासन के कार्यालयों में भेंट दी गई।
● हजारों पी॰पी॰ई॰ किटें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भेंट की गई।
● हजारों मास्क, सैनिटाईजर और दवाईयाँ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश पंजाब, महाराष्ट्र और चण्डीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भेंट की गई।
● दो थर्मल डिटैक्टर और एक मल्टीपैरा माॅनिटर महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में भेंट किए गए।
● पी॰जी॰आई॰ चंडीगढ़ को दो वैंटिलेटर भेंट किए गए।
● कम्बल, गद्दे, चादरें तकिए कवर सहित हिमाचल प्रदेश तथा चण्डीगढ़ के आश्रय स्थलों में भेंट किए गए।
● नालागढ़ शाखा को आश्रय स्थलों के लिए प्रयोग किया गया, जिसका प्रबंध स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया था।
● स्थानीय शाखाओं(आश्रमों) को आश्रय स्थल/एकांत केंद्र के रूप में स्थानीय प्रशासन को प्रयोग करने हेतु प्रस्ताव दिया गया।
● विश्व मानव रूहानी केंद्र ने सरकार द्वारा अनुमोदित COVID-19 के पैम्फलैट छपवाऐ और विभिन्न स्थानों पर वितरित किए गए।
● सरकारी चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल, नागपुर के सहयोग से मेहजबानी करते हुए कलमेश्वर, जिला नागपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

*विश्व मानव रूहानी केंद्र के विषय में :-*

विश्व मानव रूहानी केंद्र (पंजीकृत) एक परोपकारी एवं आध्यात्मिक संस्था है जो हरियाणा राज्य में है जिसकी पूरे भारतवर्ष में शाखाऐं हैं। यह संस्था संत बलजीत सिंह जी द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन, आध्यात्मिकता और ध्यानाभ्यास पर आधारित कार्यक्रमों और प्रकाशन का आयोजन करती है। संस्था समाजसेवी कार्यों के माध्यम से सम्मान और प्रेम के साथ मानवता की सेवा में समर्पित है।

सम्पर्क :ईश्वर दास सग्गू,सचिव, विश्व मानव रूहानी केंद्र
ई०मेल : vmrkhqrs@gmail.com
मोबाईल : 9888688325, 9816713281

*हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट*