सांसद तथा जिलाध्यक्ष ने विकलांगों तथा जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित किया…

सांसद तथा जिलाध्यक्ष ने विकलांगों तथा जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित किया…

जिला महामंत्री समेत मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह मौजूद रहे…

निगोहा/लखनऊ देश में फैली कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी एवं मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने मोहनलालगंज विधानसभा के अंतर्गत गांवों में सरकार व स्वयं सेवकों के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न राहत कार्यक्रम का जायजा लिया।
इसी क्रम में मोहनलालगंज विधानसभा की मीरख नगर ग्राम सभा में सांसद कौशल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी,जिला महामंत्री रामलाल वर्मा के द्वारा असहायों , जरूरतमंदों एवं विकलांगों को राशन सामग्री वितरित किया गया। जरूरतमंदों को राशन वितरण के बाद मीरख नगर के बूथ अध्यक्षों द्वारा चिन्हित किए गए विकलांगो को कच्चा राशन व सब्जी का पैकेट दिया गया। सांसद ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसके लिए शासन प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद किया गया है। इस मौके पर मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए उपस्थित लोगों को लंच पैकेट दिया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एकत्रित अपने-अपने पास से सांसद को कोविड-19 कोष के लिए चेक भेंट किया। इस दरमियान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषाहार भी दिया। जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने बूथ अध्यक्षों से बात करते हुए कहा कि वार्डों में कोई भी भूखा और असहाय हो तो हमसे संपर्क करें, जिससे कोई भूखों न सोये। सांसद कौशल किशोर के साथ मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, जिला महामंत्री रामलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, सदाशिव मिश्रा, रामकुमार लोधी, कमलेश, शिव गुप्ता, सरोज सिंह, दिनेश कुशवाहा, पंडित विजय शर्मा, शिव सहाय सिंह सहित कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…