कोविड-19 महामारी में एक सशक्त यो(ा की भूमिका निभाते हुए जनपद को महामारी से महफूज रखने वाले जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अपील…

कोविड-19 महामारी में एक सशक्त यो(ा की भूमिका निभाते हुए जनपद को महामारी से महफूज रखने वाले जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अपील…

फर्रुखाबाद। कोविड-19 महामारी में एक सशक्त यो(ा की भूमिका निभाते हुए जनपद को महामारी से महफूज रखने वाले जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अपील विपत्ति में खूब रंग ला रही है। उनके और देश के सम्मान में वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर वीरेन्द्र सिंह राठौर ने लाॅक डाउन के दौरान बेसहारा परिवारों की सहायता के लिए आज एक लाख रुपये सीएम राहत कोष के लिए सौंपे साथ ही अपने सहयोग से उन्होंने देवेन्द्र सिंह राठौर से 21 हजार, चिलसरा निवासी भारत सिंह से 51 हजार व सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी ओपी सिंह से 25 हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपी।
संकट की इस घड़ी में नारी शक्ति भी कहीं से पीछे नहीं है। कोविड-19 कोरोना महामारी के दृष्टिगत रायसाहब पृथ्वीनाथ रोड सिविल लाइन्स फतेहगढ़ निवासी समाजसेविका श्रीमती कनक बरतरिया ने जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को खुद के बनाये सौ मास्क कोरोना यो(ाओं के लिए सौंपे।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सभी दानवीरों का आभार व्यक्त किया। कहा कि संकट के दौर में सरकार का साथ निभा रहे सभी लोग अभिनन्दन के पात्र हैं। उन्होंने सभी दानवीरों से लाॅक डाउान को सफल बनाने और सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकाल का पालन कराने में भी सहयोग करने की जरूरत बताई। बता दें कि डीएम की कार्यशैली से लोगों में खासा उत्साह है और लोग बढ़-चढ़ कर शासन-प्रशासन के साथ खड़े हैं

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…