बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पहली पत्नी के होते हुए दूसरी को दिया शादी का झांसा…

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पहली पत्नी के होते हुए दूसरी को दिया शादी का झांसा…

मथुरा,। पहली पत्नी के होते हुए दूसरी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर शादी से मुकर जाने के मामले में नामित आठ लोगों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना मांट पुलिस ने पहली पत्नी होते हुए भी शादी का झांसा देकर पीडिता के साथ बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना मांट प्रदीप कुमार के मुताबिक थाना मांट पर दर्ज अभियोग में अभियुक्त रितेन्द्र की पुलिस को तलाश थी। पीडिता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पहली पत्नी के होते हुए बलात्कार आदि जैसी घटना करने के सम्बन्ध में रितेन्द्र कुमार आदि आठ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। रामनगला गांव की सडक के किनारे मांट सुरीर रोड के पास से पुलिस ने रितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…