योगी को नहीं उड़ाना चाहिये व्हीलचेयर का उपहास : अखिलेश…

योगी को नहीं उड़ाना चाहिये व्हीलचेयर का उपहास : अखिलेश…

लखनऊ, । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी राज में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, और विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि देश और समाज में नफरत फैलाने वाले संगठनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को व्हीलचेयर का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए। यह अमानवीय है। बहुत सारे बीमार लोग और बुजुर्ग व्हीलचेयर का प्रयोग करते हैं। भाजपा सरकार ने तो उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही व्हीलचेयर पर पहुंचा दिया है। भारतीय जनता पार्टी को जनता के मुद्दों और समस्याओं से मतलब नहीं है। भाजपा की कार्यप्रणाली और नीतियों से जनता में भारी निराशा है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से निजात पाना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भी समझ गई है कि लोग उसके कुशासन से त्रस्त है। जनता उसके खिलाफ वोट कर रही है। इसीलिए भाजपा पैसे और प्रशासन के बल पर धांधली कराने पर उतारू है। बेईमानी से लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है। निकाय चुनाव में जगह जगह भाजपा के नेताओं ने जिस तरह का कारनामा किया उसको जनता ने देखा है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…