15 होमगार्ड कर्मियों को मिले प्रशस्ति पत्र…
![](https://hindvatannews.com/wp-content/uploads/2023/01/download-96.jpg)
डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड पश्चिमी परिक्षेत्र जारी किए गए पत्र…
मथुरा। सरकार की ओर से सेवारत होमगार्ड की बेहतरी के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। समय समय निष्ठावान और कर्मठ होमगार्ड जावानों को पुरस्कृति तथा सम्मानित भी किया जाता है जिससे वह और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें। कर्मनिष्ठा से विभाग की छवि जनता के बीच बेहतर बनाने एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए मथुरा के 15 वैतनिक एवं अवैतनिक होमगार्ड कर्मचारी तथा अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र मिले हैं। प्रशस्ति पत्र पाने वालों में जिला कमांडेंट शैलेन्द्र सिंह, निरीक्षक मैम्बर सिंह, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर कृष्ण कृपाल सिंह, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर नेत्रपाल सिंह, बीओ सुधीर कुमार, मुकेश कुमार, फतेह सिंह, रामकुमार सिकरवार, रैन पाल सिंह, राधेश्याम तमोली, राहुल कुमार, अवैतनिक कंपनी कमांडर कुसुम देवी, गुरूदयाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर बनवारी लाल शामिल हैं। डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड पश्चिमी परिक्षेत्र आगरा द्वारा जिला कमांडेंट मथुरा के कर्मचारी और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र जारी किए गए। प्रशस्ति पत्रों को जिला कमांडेंट होमगार्ड द्वारा कर्मचारियों को आवंटित किया गया।
अनुग्रह राशि के लिए नहीं बनेगी विवाद की स्थिति
वैतनिक एवं अवैतनिक होमगार्ड कर्मचारी तथा अधिकारियों की सेवाकाल के दौरान मृत्यु की स्थिति में शासन से दी जाने वाली अनुग्रह राशि के लिए संबंधियों के बीच पैदा होने वाले विवाद की स्थिति अब नहीं बनेगी। जिला कमांडेंट शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि अनुग्रह राशि सेवाकाल में अर्जित धन नहीं है। होमगार्ड की मृत्यु के बाद उसके परिवार में पैदा होने वाले आर्थिक संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि है। इसके लिए कई दूर के संबंधी भी आवेदन कर देते थे। अब होमगार्ड एक या एक से अधिक नॉमिनी खुद तय कर सकेंगे। जिससे शासकीय धन के दुरुपयोग की संभावना भी खत्म हो जाएगी।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…