शस्त्र लाइसेंस देने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग रखी…

शस्त्र लाइसेंस देने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग रखी…

गाजियाबाद,। व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में पुलिस आयुक्त से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी मांग और समस्याएं पुलिस आयुक्त के सामने रखीं। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। पुलिस आयुक्त ने मांग पर गंभीरता से अमल करने का आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा से मिला। व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था सुधारने एवं व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की। व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त से हर महीने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने व्यापारियों के साथ होने वाली धोखाधड़ी एवं ऑनलाइन ठगी पर अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पैदल गश्त बढ़ाते हुए सुरक्षा के अन्य इंतजाम करने को कहा। पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों की मांग और सुझाव पर अमल करने का आश्वासन दिया। मौके पर अरुण मित्तल, संजय गुप्ता, दीपक गर्ग, मोहित गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राहुल गर्ग और चेतन शर्मा उपस्थित रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…