महिला ने लगाए जेठ पर छेड़छाड़ के आरोप…
![](https://hindvatannews.com/wp-content/uploads/2022/10/4-12.jpg)
गाज़ियाबाद। थाना टीला मोड़ क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। इस मामले की प्राथमिकी टीला मोड़ थाने में दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि जब घर पर वह अकेली थीं तभी उनके जेठ ने आकर उनसे बदसलूकी की इसी बीच पीड़िता का भाई आ गया। इसके बाद आरोपी पीड़िता और उनके भाई को पीटकर भाग गया। उसके बाद पीड़िता पास में रहने वाली अपनी बुआ के यहां चली गई। उसके बाद उनका पति, जेठ और एक अन्य लड़का लाठी लेकर आए और उनकी और भाई की पिटाई कर दी। जिससे दोनो को चोटें आई हैं। एक अन्य मामले में एक युवती ने खोड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक लड़का उनका पीछा कर रहा था और उसने पीड़िता को छेड़ने की कोशिश की। उस युवक ने पीड़िता के कंधा भी मारा। इस मामले की प्राथमिकी खोड़ा थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…