देव शर्मा, स्मृति कश्यप और राजेश मिश्रा ने अपनी फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” की थीम के अनुसार लगाए पौधे…

देव शर्मा, स्मृति कश्यप और राजेश मिश्रा ने अपनी फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” की थीम के अनुसार लगाए पौधे…

फ़िल्म यारियां से मशहूर हुए अभिनेता देव शर्मा, साउथ टीवी अभिनेत्री स्मृति कश्यप, लेखक निर्देशक राजेश मिश्रा ने पेड़ बचाओ अभियान के तहत मुम्बई के अंधेरी में स्थित मॉडल टाउन के चाचा नेहरू पार्क में कई पौधे लगाए। इस अवसर पर उनके साथ मॉडल टाउन के कॉर्पोरेटर देवेन्द्र (बाला) आंबेरकर भी उपस्थित थे और उन्होंने भी पेड़ लगाए।
देव शर्मा, स्मृति कश्यप की फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

सुशिलाजित साहनी मुंबई:-इस अवसर पर हीरो हीरोइन डायरेक्टर और कॉर्पोरेटर देवेन्द्र (बाला) आंबेरकर ने पेड़ पौधे पर एक “सेव द ट्री” लिखी हुई पट्टी बांधकर पेड़ को बचाए रखने का संकल्प लिया।
फ़िल्म के निर्देशक राजेश हरिवंश मिश्रा ने बताया कि यह एक ग्रामीण परंपरा रही है कि पेड़ पर पट्टी बांधकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया जाता है। हम उसी प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। पेड़ पौधे हमारी जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इसी सोच के साथ चाचा नेहरू गार्डन में हम लोगों ने कई पेड़ लगाए और पहले के पेड़ों को बचाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कॉर्पोरेटर देवेन्द्र (बाला) आंबेरकर ने कहा कि फ़िल्म “आ भी जा ओ पिया” की कहानी काफी यूनिक है। इस सिनेमा के जरिये गांव की संस्कृति को दिखाया गया है, यह एक बेहतर फिल्म है। पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत यहां हमने फ़िल्म की टीम के साथ कुछ नए पौधे लगाए और मौजूद पेड़ों की रक्षा करने का दृढ़ निश्चय लिया।

बॉलीवुड ऎक्टर देव शर्मा ने बताया कि हमारी इस फ़िल्म में मनोरंजन के साथ साथ कई महत्वपूर्ण मैसेज भी है और उसमें से एक सन्देश है पेड़ बचाने का। आज के माहौल में हम सबका कर्तव्य है कि पेड़ों को कटने से बचाएं, नए पौधे लगाएं। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए हमने यहां पेड़ लगाए हैं।

तमिल सीरियल रोजा फेम ऎक्ट्रेस स्मृति कश्यप हिंदी सिनेमा में एंट्री के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि आ भी जा ओ पिया एक अच्छे मैसेज के साथ एक खूबसूरत फ़िल्म है। पेड़ों को बचाने के अभियान से हम सब जुड़े हुए हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

फ़िल्म के निर्माता बिनय मेहता, उमेश राणा, शंभु मेहता, आनंद माथुर हैं। इस के संगीतकार आशुतोष सिंह और सिंगर्स सोनू निगम, पलक मुच्छल इत्यादि हैं।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…