2 पर 1 बोनस शेयर दे रही सरकारी कंपनी गेल, फिक्स की इश्यू की रिकॉर्ड डेट

2 पर 1 बोनस शेयर दे रही सरकारी कंपनी गेल, फिक्स की इश्यू की रिकॉर्ड डेट

 

नई दिल्ली, 27 अगस्त । एनर्जी इंडस्ट्री में ऑपरेट करने वाली लॉर्ज कैप कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दे रही है। महारत्न कंपनी गेल इंडिया निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, सरकारी कंपनी लोगों को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। गेल इंडिया ने अपने बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। गेल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने बोनस शेयर इश्यू करने की रिकॉर्ड डेट बुधवार 7 सितंबर 2022 फिक्स की है।

गेल इंडिया के शेयरों ने पिछले कुछ साल में 1200 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है। गेल इंडिया के शेयर 24 नवंबर 2000 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 7.97 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 26 अगस्त 2022 को 134.55 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 24 नवंबर 2000 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 16.88 लाख रुपये होता। पिछले एक साल में गेल इंडिया के शेयरों में 6.17 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 2.4 पर्सेंट चढ़े हैं। पिछले 1 महीने में गेल इंडिया के शेयरों में करीब 9 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है। गेल इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 173.45 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 125.20 रुपये है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…