कार हादसे में घायल हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हेचे ने तोड़ा दम

कार हादसे में घायल हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हेचे ने तोड़ा दम

 

लॉस एंजेलिस, 13 अगस्त । कार हादसे में घायल हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हेचे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐनी हेचे ने 53 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री की कार लॉस एंजिल्स के मार विस्टा एरिया में 5 अगस्त को एक जलती बिल्डिंग से टकरा गई थी। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई थीं। हादसे में ब्रेन इंजरी की वजह से वह बेहोशी की हालत में थीं। अभिनेत्री ऐने के प्रतिनिधि ने इस दुखद सूचना से कुछ समय पहले कहा था कि उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। इस वजह से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाया जा रहा है। ऐने के अंगों को दान किया जाएगा।

ऐनी हेचे के निधन की सूचना से मनोरंजन जगत में शोक है। प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि उन्हें गर्व है कि वो ऐनी जैसी शख्सियत के साथ काम कर चुकी हैं। वो अच्छी इंसान और उम्दा कलाकार थीं। वह 1998 की फिल्म ‘सिक्स डेज, सेवन नाइट्स’ के अलावा कई अन्य हॉलीवुड फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। ऐनी हेचे ने सॉप ओपेरा ‘अदर वर्ल्ड’ से मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश किया था। ’उन्होंने अपने पिता पर एड्स से मरने से पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था। एलेन डीजेनर के साथ उनके संबंधों ने विवादों को जन्म दिया। बाद में ऐनी ने कॉले लफून से शादी की। मगर बाद में तलाक हो गया। हेचे का जन्म 25 मई, 1969 को अमेरिका के ऑरोरा में डोनाल्ड और नैन्सी हेशे के घर हुआ था। पांच भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी। उनके पिता एक बैपटिस्ट गायक निर्देशक थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…