हरे भरे पेड़ काटने वाले पांच लोग गिरफ्तार…

हरे भरे पेड़ काटने वाले पांच लोग गिरफ्तार…

हिंद वतन (अपराध संवाददाता) लखनऊ। अवैध रूप से हरे भरे पेड़ काटकर पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाने वाले 5 लोगों को चिनहट पुलिस के द्वारा देवरिया खुर्द के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया जब ये लोग हरे पेड़ों को काट कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। चिनहट पुलिस के द्वारा बंदरियाबाग के रहने वाले आशुतोष यादव के अलावा खरहरा बीबीडी के रहने वाले राजू कश्यप, दौलत राम, गुड्डू और मालिक राम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से हरे पेड़ काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी पांच लोग अवैध रूप से हरे पेड़ की कटान कर उसकी लकड़ी को ऊंचे दाम में बेचते थे। गिरफ्तार किए गए अवैध पेड़ की कटान करने वाले सभी पांच लोग पिछले कई वर्षों से हरे पेड़ों की अवैध कटान करते थे और इन लोगों को वन विभाग व स्थानीय पुलिस के कुछ लोगो का भी संरक्षण रहता था। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटान करने वाले इन लोगों के रसूख काफी ऊंचे हैं।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…