इंग्लिश क्रिकेटर डेनिएल व्याट के साथ रेस्तरां में भोजन करते दिखे अर्जुन तेंदुलकर, फोटो वायरल…

इंग्लिश क्रिकेटर डेनिएल व्याट के साथ रेस्तरां में भोजन करते दिखे अर्जुन तेंदुलकर, फोटो वायरल…

नई दिल्ली, 29 जून। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल व्याट को लंदन के एक रेस्तरां में दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ भोजन करते देखा गया। व्याट ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर साझा की। जो अब वायरल हो गया है।

इंग्लैंड के लिए 200 से अधिक मैच खेल चुकी 31 वर्षीय व्याट ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है और इंग्लैंड के लिए सिर्फ सफेद गेंद का मैच खेलती हैं। उन्होंने आखिरी बार अप्रैल में एक अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था।

अर्जुन, हाल ही में, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हालांकि, पांच बार की चैंपियन इस बार टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो गई और अर्जुन को इस सीजन में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…