थाईलैंड: वन्यजीवों की तस्करी के आरोप में दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार…

थाईलैंड: वन्यजीवों की तस्करी के आरोप में दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार…

बैंकॉक, 28 जून। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर दो भारतीय महिलाओं को 109 वन्यजीवों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीएनएन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी ने थाईलैंड के राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव और पौधे संरक्षण विभाग के हवाले से बताया कि दोनों महिलाओं ने चेन्नई जाने वाले विमान में सवार होने के लिए अपने साथ लाए दो सूटकेसों को जांच के लिए लगेज स्कैनर में रखा। इस दौरान तस्करी कर लाए गए दो सफेद साही, दो आर्मडिलोस, 35 कछुए, 50 छिपकली और 20 सांप सहित 109 जीवित वन्यजीवों का पता चला। जिसके बाद तुरंत ही वन्यजीव अधिकारियों को बुलाया गया और उन्होंने दोनों सूटकेस को अपने कब्जे में ले लिया। भारतीय महिलाओं पर थाईलैंड के कई कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…