महिला सहकर्मी से बलात्कार के आरोप में…

महिला सहकर्मी से बलात्कार के आरोप में…

सिपाही पर मामला दर्ज…

पालघर, 25 मई। महाराष्ट्र में पुलिस ने एक महिला सहकर्मी से बलात्कार और धोखाधड़ी करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी और महिला सिपाही दोनों की उम्र 28 वर्ष है। दोनों पालघर जिले के एक ही थाने में तैनात थे। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे बलात्कार किया, लेकिन शादी का वादा पूरा नहीं किया। अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…