संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दफनाया गया था महिला का शव…

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दफनाया गया था महिला का शव…

3 महीने बाद कब्र खोदकर किया गया पोस्टमार्टम…

मुरादाबाद, 02 मई। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना इलाके में आज प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 3 महीने पहले बनाई गई। महिला के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहा है। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या उसके ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर की है। पुलिस ने मृतक युवती के मायके वालों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है तक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती की मारपीट के हत्या की गई है। जिस मामले का संज्ञान पुलिस में लेते हुए मृतक महिला के शव को 3 महीने बाद अधिकारियों के आदेश पर कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर गांव में 3 महीने बाद मृतका महिला का जिलाधिकारी के आदेश पर कब्रिस्तान से निकाला गया। शव निकालने किस समय मृतक महिला के परिजन के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के बरखेड़ा गांव निवासी महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी गांव भगतपुर निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर विवाद रहता था। अब से 3 महीना पहले लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर बताया कि आपकी लड़की की मौत हो चुकी है। जिस पर सभी परिजन भगतपुर गांव पहुंचे। परिजनों ने देखा कि लड़की को परिजनों के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार (दफना) दिया गया है। इस बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों पर शक हुआ। जिस पर आसमां के परिजनों ने पुलिस से इस बात की शिकायत की गई। शिकायत के बाद मुरादाबाद डीएम के आदेश पर महिला के शव को पुलिस व प्रशासन की टीम की मदद से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जो भी पीएम रिपोर्ट आएगा उसके आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही भगतपुर थाना अध्यक्ष लखपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर महिला के शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र इलाके में आसमा नाम की महिला की शादी कुछ समय पहले हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही युवती के ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। लेकिन गरीब पिता ने अपनी बेटी की शादी में उधार कर्ज लेकर शादी कराई थी। जिसमें मृतक युवती की शादी में सभी चीजें दी गई थी। लेकिन अब कर्ज में डूबे पिता के सामने दहेज की मांग पूरी करना मुश्किल था क्योंकि वह बुर्ज पीता मजदूरी का काम करके अपने घर का पालन पोषण कर रहा था। जिसके बाद लगातार दहेज की मांग ससुराल पक्ष के लोग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती से मारपीट करके हत्या का का आरोप युवती के मायके वालों ने लगाया है। जिसकी शिकायत मृतक के परिजनों ने मुरादाबाद जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। अधिकारियों ने पीड़िता की शिकायत लेकर मामला दर्ज करते हुए कब्र से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं एसपी देहात विद्यासागर मिश्र द्वारा बताया गया मृतक युवती की पिता ने एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक महिला के शव का अंतिम संस्कार 3 महीने पहले कर दिया गया था । पिता की शिकायत पर मृतक युवती के शव को कब्र से निकलवाया जा रहा है और कब्र से निकलवा कर मृतक युवती के शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम करवाया जाएगा । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…