कुत्ते को भगाने पर हुआ विवाद, लोगों ने सरिये से कर दी युवक की पिटाई, जानें पूरा मामला…

कुत्ते को भगाने पर हुआ विवाद, लोगों ने सरिये से कर दी युवक की पिटाई, जानें पूरा मामला…

नई दिल्ली। वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में कुत्ते को भगाने पर हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक की सरिये से पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान अनिल और रिहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सलमान (23) परिवार के साथ महिपालपुर में रहते हैं और टेंपो चलाते हैं। रविवार रात वे अर्जुन कैंप की तरफ पैदल ही जा रहे थे। महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे एक कुत्ता उन पर भौंकने लगा। पीड़ित ने कुत्ते को डराने के लिए हाथ में पत्थर उठाया तो इसी बीच पीछे से आए दो लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने अपने दो-तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोपितों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसी बीच पीड़ित का एक परिचित वहां से गुजरा। पीड़ित को घायल अवस्था में देखकर उस व्यक्ति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ शिकायत की गई।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…