मशहूर फैशन डिजाइनर के बेटे ने नशे में अभिनेत्री को भेजा अश्लील मैसेज…

मशहूर फैशन डिजाइनर के बेटे ने नशे में अभिनेत्री को भेजा अश्लील मैसेज…

पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बेंगलुरु। कोरियोग्राफर और फैशन सलाहकार प्रसाद बिदापा के बेटे एडम बिदापा (28) को एक फिल्म अभिनेत्री को ‘अश्लील’ संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक अभिनेत्री ने एडम बिदापा के खिलाफ शिकायत की कि वह उन्हें अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। लिहाजा, गुरुवार को इंदिरा नगर थाने में एडम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एडम ने 25 फरवरी की रात को संदेश भेजे थे। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेत्री ने बातचीत का विवरण पुलिस को प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि इस अभिनेत्री को दो साल पहले मादक पदार्थों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…