गांव में किराए के मकान में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म…

गांव में किराए के मकान में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म…

आरोपी फरार…

ग्रेटर नोएडा, 11 जनवरी। शहर के गांव में किराए के मकान में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक किराए पर रहने वाली किशोरी के भाई ने गांव में ही रहने वाले के युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि रविवार की शाम उसकी नाबालिग बहन घर से बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इस मामले में सेक्टर-142 कोतवाली प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…