राष्ट्रपति का रिश्तेदार बताकर भाजपा नेता से ढाई लाख रुपए ठगे…

राष्ट्रपति का रिश्तेदार बताकर भाजपा नेता से ढाई लाख रुपए ठगे…

ग्रेटर नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ ढाई लाख रुपए की ठगी हुई है। भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार पीडि़त व्यक्ति ने अपनी ही पार्टी के दो पदाधिकारियों पर उसके साथ ठगी करने का आरोप लगाया है। पीडि़त का आरोप है कि पदाधिकारियों ने खुद को राष्ट्रपति का रिश्तेदार बताकर उससे ठगी की है।

जानकारी के मुताबिक नानक जाटव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और वह नगला पदम गांव के निवासी हैं। नानक जाटव ने बताया कि उनके बेटे को नौकरी दिलवाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है। भारतीय जनता पार्टी के दो पदाधिकारियों ने अपने आप को राष्ट्रपति का रिश्तेदार बताकर उनसे ढाई लाख रुपए ठग लिए। नानक जाटव का आरोप है कि अब वह पैसे वापस देने के बजाय उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त व्यक्ति ने मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। नानक जाटव का कहना है कि अनुसूचित मोर्चा के दो पदाधिकारियों ने उनके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 5 लाख मांगे थे, उन्होंने ढाई लाख रुपए एडवांस दे दिए। लेकिन उनके बेटे की नौकरी नहीं लेती तो उनको ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने इस मामले में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से भी शिकायत की थी लेकिन कोई नतीजा सामने निकल कर नहीं आया। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमको कोई भी शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस मामला दर्ज कर जांच करेगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…