आटो से गिरी महिला को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत…

आटो से गिरी महिला को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत…

पलवल। सदर थाना स्थित आटो में बैठकर अपनी ससुराल जा रही महिला हाईवे पर चलते आटो से गिर गई। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई।

आरोपी वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद पाली निवासी मामचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी उषा की हसनपुर के गांव लीखी में ससुराल है। वह पिछले कई दिनों से उसके पास घर पर थी वह घर से 30 नवंबर को अपनी ससुराल जा रही थी।

जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि महिला पलवल बस अड्डा से आटो में बैठी थी और लीखी जा रही थी। पुलिस लाईन के समीप हाईवे पर वह आटो से नीचे गिर पडी और पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…