महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को ग्रामीणों ने जमकर धुना

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को ग्रामीणों ने जमकर धुना…..

यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चापड़ पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में व्यक्ति ने महिला का कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला जब खेतों की ओर जा रही थी तभी यह वारदात हुई। आरोपी शख्स ने महिला को खेतों में खींचा और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की।
महिला मदद के लिए चीखी चिल्लाई, जिसके बाद गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया। उन्होंने आरोपी की पिटायी की।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

सस्ते आयात से बीते सप्ताह तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट…

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और एससी/एसटी अत्याचार कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, पड़ोसी शामली जिले में एक अन्य मामले में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना कैराना पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव में शनिवार को हुई। पुलिस ने बताया कि नकुल देव के खिलाफ यौन शोषण और पीड़िता को धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

30 नवंबर को अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लगेगा मेला…