छंटनी किए कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, लघु सचिवालय में धरना जारी…

छंटनी किए कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, लघु सचिवालय में धरना जारी…

गुरुग्राम, 25 नवंबर । नगर निगम से छंटनी किए कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में एक दिन की भूख हड़ताल की। हटाए गए नगर निगम के कर्मचारियों का 423 दिन से लघु सचिवालय में धरना जारी है। छंटनी किए कर्मचारियों ने बताया कि 12 नवंबर को कर्मचारियों ने निगम आयुक्त निवास स्थान पर धरना प्रदर्शन किया था। उस समय ज्ञापन लेने आए सफाई अधिकारी बिजेंद्र शर्मा ने समस्या का समाधान करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन मसला हल नहीं हुआ। हटाए गए कर्मचारी 22 नवंबर को फिर नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा से मिले थे। इनका कहना है कि श्रम आयुक्त के आदेश अनुसार निगम प्रशासन ने छंटनी प्रकिया में नियमों की अवेहलना की है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट