इस अपकमिंग पेन इंडिया फिल्म में नजर आएंगे रवि तेजा…

इस अपकमिंग पेन इंडिया फिल्म में नजर आएंगे रवि तेजा…

हैदराबाद, 04 नवंबर। तेलुगु अभिनेता रवि तेजा कई परियोजनाओं में व्यस्त हैं। उनकी आगामी अखिल भारतीय फिल्म के टाइटल की निमार्ताओं ने घोषणा की है।

रवि तेजा ने एक रोमांचक प्रोजेक्ट साइन किया है, जिसका शीर्षक टाइगर नागेश्वर राव है। इस आगामी फिल्म के निमार्ताओं ने उसी के बारे में एक आधिकारिक घोषणा की। टाइगर नागेश्वर राव 1970 के दशक पर आधारित एक पीरियड फिल्म है। कहानी दक्षिण भारत के एक कुख्यात और साहसी चोर और स्टुअर्टपुरम के लोगों की वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है।

निमार्ताओं ने शीर्षक घोषणा पोस्टर का भी अनावरण किया, जिससे प्रत्याशा और बढ़ गई है। पोस्टर में नायक के पैरों के निशान बाघ के पंजे को दशार्ते हैं।

टाइगर नागेश्वर राव में इस भूमिका को निभाने के लिए रवि तेजा का पूरा मेकओवर हुआ है। निमार्ताओं ने कहा कि रवि तेजा की बॉडी लैंग्वेज, डिक्शन और गेटअप पूरी तरह से अलग होगा।

इस अखिल भारतीय फिल्म का निर्देशन वामसी द्वारा किया जाना है, जो अपनी टीम के साथ पिछले 3 वर्षों से स्क्रिप्ट और अन्य प्री-प्रोडक्शन कार्यों पर काम कर रहे हैं।

अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल करेंगे। फिल्म तेज नारायण अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत कि जा रही है। टाइगर नागेश्वर राव रवि तेजा की पहली पेन इंडिया फिल्म है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…