नहर में 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप

नहर में 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप

मोदीनगर। सोनिया विहार रेगूलेटर के पास गंगनहर में 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। निवाड़ी थानाप्रभरी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि नहर में सोनिया विहार रेगूलेटर के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी ने

बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई और उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि शव करीब बीस दिन पुराना है। नहर का पानी उतरने के कारण शव के बारे में पता चला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

पेरू में सड़क हादसा, आठ की मौत, 20 घायल