प्रदेश में बस दुर्घटना में 34 घायल

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में बस दुर्घटना में 34 घायल

शिमला, 10 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार को एक बस एक घर से जा टकराई, जिसमें 34 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस के चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया जिसके बाद बस एक

घर पर जा गिरी। अधिकारी ने बताया कि बस से यात्रा कर रहे 34 लोगों को चोटें आई हैं और उन्हें चम्बा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट

*अस्पताल के वार्ड में भर्ती युवती से बाथरूम में रेप, आरोपी मौके से गिरफ्तार*