मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनकी सेवा ने लाखों लोगों को गरीबी से उबारा।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ”पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। लाखों नागरिकों को गरीबी से उबारकर आपने हमारे देश की जो सेवा की और मंदी के दौर में आपने जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसे कोई नहीं भूल सकता।”

वर्ष 2004 से 2014 के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले सिंह रविवार को 89 वर्ष के हो गए।

सिंह को 1991-96 के दौरान पी वी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सिंह को उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

”हिन्द वतन” समाचार की रिपोर्ट