विवाहिता की शिकायत पर 2 के खिलाफ छेडछाड व दुष्कर्म का केस

विवाहिता की शिकायत पर 2 के खिलाफ छेडछाड व दुष्कर्म का केस

पलवल, 25 सितंबर। पलवल जिले के उपमंडल हथीन के बहीन थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गांव की एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर शनिवार को सम्बंधित महिला थाना पुलिस ने उसी के गांव के एक नामजद आरोपी सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीडिता ने अपनी शिकायत मे कहा है कि 20 सितम्बर की सांय करीब 4 बजे उक्त आरोपियों ने रास्ते में रोककर

उसके साथ छेडछाड की विरोध करने पर मारपीट की तथा कपडे फाडे और उसके कानों में पहने हुए आभूषण छीन लिए तथा जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार की सुबह पुलिस ने क्राइम सीट के माध्यम से इस संदर्भ में जानकारी दी है। इस मामले की जांच अधिकारी एएसआई अमलेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

“हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट