1 नहीं बल्कि 2 बार होगी दीपिका-रणवीर की शादी!

सभी को इस साल बस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 14-15 नवंबर को इटली में दोनों 2 रीतिरिवाजों से शादी करने वाले हैं। दरअसल, मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन ट्रेडिशन और नॉर्थ इंडियन ट्रेडिशन के अनुसार शादी करेंगे। 4 दिनों के इस फंक्शन में 13 को संगीत होगा। ये सब कन्नडिगा स्टाइल से होगा और फिर 14 को इसी ट्रेडिशन में शादी होगी। उसके बाद दोनों 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन स्टाइल में शादी करेंगे। दोनों साउथ और नॉर्थ ट्रेडिशन के अनुसार शादी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर नॉर्थ इंडियन हैं।
दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दीपिका और रणवीर लंबे समय के लिए हनीमून नहीं जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दोनों शादी के बाद बहुत ही कम दिनों के लिए हनीमून पर जाएंगे क्योंकि शादी के बाद तुरंत ही रणवीर, रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे जो 28 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।’