महिला ने देवर व भतीजे के खिलाफ दर्ज कराया

महिला ने देवर व भतीजे के खिलाफ दर्ज कराया

छेड़छाड़ का मुकदमा

नोएडा, 08 सितंबर। थाना सेक्टर-49 में एक महिला ने अपने देवर-भतीजे सहित चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-50 में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर अमन कोहली, भतीजे अर्पित तथा अमन की पत्नी व बेटी के खिलाफ मारपीट करने व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष ने भी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात संज्ञान में आई है, कि दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर विवाद है। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात पता चली है कि महिला पूर्व मे पति को छोड़कर कहीं और चली गई थी। इसी बीच कोरोना संक्रमण की वजह से महिला के पति की मौत हो गई। उसके बाद वह वापस घर लौट आई है। मरने से पहले महिला के पति ने अपने बेटे के नाम अपनी संपत्ति की वसीयत कर दी थी। अब महिला संपत्ति प्राप्त करने को लेकर अपने देवर व परिवार के अन्य लोगों से झगड़ा कर रही है।