तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

नई दिल्ली, 08 सितंबर। तमिलनाडु और पंजाब के राज्यपाल तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल की तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने 27 अगस्त को बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया था। उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के तौर पर दी गई थी। असल में वी.पी. सिंह बदनौर ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया था।