बच्चों के विवाद में गोली चली, बुजुर्ग की मौत…

बच्चों के विवाद में गोली चली, बुजुर्ग की मौत…

संभल, 07 सितंबर। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें गोली लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी, वहीं आरोपी भी घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार देर शाम असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर डगर गांव में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में विवाद हो गया और इस दौरान गोली चल गयी, जिसमे अब्दुल रज्जाक (65) की गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोली चलाने का आरोपी आसिम भी घायल हुआ है, उसका पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोट…