निपाह वायरस के संक्रमण से मरे लड़के का अंतिम संस्कार किया गया

निपाह वायरस के संक्रमण से मरे लड़के का अंतिम संस्कार किया गया

केरल, 05 सितंबर। केरल में निपाह वायरस के संक्रमण से मरे 12 वर्षीय लड़के को यहां के कन्नमबारत कब्रिस्तान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद दफना दिया गया। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहने अधिकारियों ने दफनाने की प्रकिया पूरी की। इस मौके पर केवल कुछ करीबी रिश्तेदार ही पीपीई किट में मौजूद रहे। कोझिकोड नगर निगम

के स्वास्थ्य कर्मियों ने मृतक को दफनाने के बाद पूरे इलाके को रोगाणु मुक्त किया। मृतक लड़के के शव को विशेष तौर पर बने 12 फुट गहरे कब्र में दफनाया गया। उल्लेखनीय है कि मवूर के रहने वाले लड़के की रविवार तड़के निपाह वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी। मृतक के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए थे, जहां पर पी़ड़ित के शरीर में वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।