दहेज न मिलने पर दूल्हे ने शादी से किया इनकार,

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर दूल्हे का दहेज मांगना महंगा पड़ गया। दरअसल दूल्हे ने दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मां की थी। ये सब ना मिलने पर उसने शादी से मना कर दिया।

दूल्हे का आरोप है कि उसने दुल्हन से शादी करने से मना कर दिया तो लडकीवालों ने जबरन उसका सिर मुंडवा दिया गया।

वहीं दुल्हन की दादी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में बताया कि लड़के के पक्ष की तरफ 5 दिन पहले मोटर साइकिल और सोने की चेन की मांग रखी गई थी। हमने कहा कि हम उनकी यह मांग पूरी नहीं कर सकते हैं इसलिए दुल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। हमें नहीं पता कि उनके सिर का मुंडन किसने किया है।