आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 1 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 1 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज का दिन लाभदाई रहेगा। जिन बातों में आप संतुलन अभी तक नहीं बना पा रहे थे, उन बातों में संतुलन आपके द्वारा बनाया जाएगा। व्यक्तिगत बातों के साथ-साथ पारिवारिक और काम से संबंधित जीवन में भी आप को प्रगति नजर आएगी।

करियर : नौकरी और व्यापार से संबंधित महिलाओं कोउच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

लव : जिस व्यक्ति के प्रति आपका झुकाव बढ़ रहा है, वह केवल आकर्षण है या नहीं, इस बात को जानकारी रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लें।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

🐄 वृषभ: आज युवाओं के लिए कठिनाइयों भरा होगा फिर भी आपकी समस्या का समाधान आपको मिलता जाएगा। अपने विचारों को सीमित ना रखें। कोई भी प्रकार के काम को पूरा करने के लिए गलत मार्ग पर चलने से बचें। अपनी सोच विचार से ही आप अपने जीवन को आकार देते हैं। इस बात का ध्यान रहें।

करियर : काम की जगह गलत लोगों का साथ देने की वजह से आप अपना भी बड़ा नुकसान कर सकते हैं।

लव : विवाह से संबंधित किए गए प्रयत्न को सफलता मिलने लगेगी।

हेल्थ : एसिडिटी और पेट की जलन तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

👬 मिथुन: आज बहुत कठिनाइयों के बाद आपको अपेक्षित फल की प्राप्ति होगी। परिवार के छोटे बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। खास करके उनका मेलजोल किस प्रकार के व्यक्ति के साथ बन रहा है, इस बात पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण दस्तावेज खो जाने की वजह से मानसिक क्लेश का सामना हो सकता है।

करियर : काम से संबंधित तय टारगेट को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत लेने की जरूरत होगी।

लव : विवाह से संबंधित आपके द्वारा लिया गया निर्णय परिवार के बुजुर्गों में नाराजगी पैदा कर सकता है।

हेल्थ : घुटने और जोड़ों का दर्द तकलीफ देगा।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 7

🦀 कर्क: आज अपने मन में बसे डर को खत्म करने की आपकी कोशिश सफल होगी। नए व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात आपके लिए लाभदाई हो सकती है। काम की जगह किसी व्यक्ति का आकर्षण आपके प्रति बढ़ सकता है। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी बड़ी तकलीफ का निवारण आज पूरी तरह से हो जाएगा।

करियर : एक से अधिक आर्थिक स्तोत्र बनाने के लिए की गई योजना आप को प्रगति दिखाएगी।

लव : आपको मिल रहे लव प्रपोजल का विचार प्रैक्टिकल रहकर करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : पीठ दर्द के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

🦁 सिंह: आज काम से संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी। आपको मिले हर अवसर का ध्यान रखना होगा। परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित कुछ ना कुछ प्रगति आज आपको नजर आएगी। जिस बात को सीखने के लिए कोशिश आपके द्वारा की जा रही थी, उसी से संबंधित आपको योग्य मार्ग और मार्गदर्शक भी प्राप्त होगा।

करियर : यदि काम से संबंधित किसी के साथ मतभेद हो रहे हैं तो उनकी भी बातों को जानने की कोशिश करनी होगी।

लव : पार्टनर की प्रगति से आपको खुशी प्राप्त हो सकती है।

हेल्थ : अधिक मीठे पदार्थ का सेवन आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

🙋‍♀️ कन्या: आज हर प्रकार की परिस्थिति पर खुद को ही श्रेष्ठ साबित करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। आपकी लड़ाई औरों से नहीं बल्कि अपने आप से है, इसलिए अपने अंदर झांक कर अपने व्यक्तित्व का परीक्षण करने की आवश्यकता होगी। दूसरों के लिए रखी इनसिक्योरिटी केवल आपको तकलीफ ही दे सकती है। इस बात का ध्यान रहें।

करियर : काम की जगह किसी भी व्यक्ति पर विश्वास रख पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

लव : आपकी जिद के आगे पार्टनर को झुकना होगा।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

⚖️ तुला: आज अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बढ़ाकर अपने काम पर ही पूरा ध्यान दें। यदि दूसरों को आपके मदद की अपेक्षा है तो जब तक वह बात खुलकर नहीं कहते, तब तक दूसरों के जीवन में दखलअंदाजी देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें कीमती वस्तु की चोरी होने की भी आशंका बन रही है।

करियर : काम से संबंधित आपके द्वारा मिले आइडियाज का फायदा कोई और उठा सकता है।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित केवल खुद की बातों पर ही ध्यान देना भविष्य में तकलीफ पैदा करेगा।

हेल्थ : शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

🦂 वृश्चिक: आज हर किसी बात पर आज आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। केवल अपने ही विचारों में खोए रहने की वजह से आप परिस्थिति को जैसी है, वैसी देख नहीं पा रहे हैं। जिसके कारण आपके मन में डर उत्पन्न हो रहा है, जो आपको आगे के निर्णय को रोक सकता है।

करियर : काम से संबंधित बातों में प्रगति देखने के लिए अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलकर रिस्क लेना आपको सीखना होगा।

लव : पिछले समय में पार्टनर द्वारा हुई गलतियों को माफ करना सीखें।

हेल्थ : लीवर से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

🏹 धनु: आज आपने रखे हुए लक्ष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त हो सकती है। इसकारण किस दिशा में मेहनत करनी है, इस बात का पता चलेगा। मेंटल क्लेरिटी आने के कारण भी आपको शांति महसूस हो सकती है। मेडिटेशन की सहायता से आपके अंदर सकारात्मकता बढ़ सकती है।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय लेते समय उच्च व्यक्ति के मार्गदर्शन की आवश्यकता आपको होगी।

लव : विवाह से संबंधित प्रयत्न आपके द्वारा बढ़ाए जा सकते हैं।

हेल्थ : कमर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

🐊 मकर: आज जिस घर में आप रह रहे हैं, उसमें बदलाव लाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा सकते हैं। यदि आप नए शहर में तबादला चाहते हैं तो फिलहाल आपको इंतजार करना होगा। यात्रा से संबंधित निर्णय लेना आज टालें। महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आने के कारण आपको निराशा महसूस हो सकती है।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय दूर दृष्टि रखकर लेने होंगे।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित भूतकाल में मिले हुए अपयश से संबंधित विचारों को अपने आप पर हावी न होने दें।

हेल्थ : गर्दन और कंधे से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

🏮 कुंभ: आज परिस्थिति से संबंधित बदलाव दिखे या ना दिखे फिर भी आप अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने देंगे। कठिन काम को पूरा करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। कुछ कठिन निर्णय लेते समय लोगों की भावनाओं का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित मिले हुए कॉन्ट्रैक्ट को ठीक से पढ़ कर ही आगे बढ़ें।

लव : आपके द्वारा पार्टनर को प्रेरणा मिल सकती है। इसलिए अपने बर्ताव के प्रति ध्यान रखें।

हेल्थ : सेहत संबंधी तकलीफ को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाने के प्रयत्न आपके द्वारा बढ़ाए जा सकते हैं।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

🐋 मीन: आज काम से संबंधित एक से अधिक अवसर मिलने के कारण आपके अंदर कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। परिवार के व्यक्ति द्वारा आपकी समस्याओं को नजरअंदाज करना आपके लिए तकलीफ का कारण बनेगा। आज आप अधिक भावुक महसूस कर सकते हैं। बचपन में घटी घटनाओं का असर फिर से आज आप पर नजर आएगा।

करियर : उच्च शिक्षण से संबंधित निर्णय लेते समय अधिक लोगों के साथ चर्चा करना आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है।

लव : पार्टनर द्वारा की गई और बोली गई बातों का गलत मतलब आपके द्वारा लिया निकाला जा सकता है।

हेल्थ : कफ से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…