समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती…

समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती…

बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के कार्यक्रम सम्पन्न…

मथुरा 16 फरवरी। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती, बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप ने महाराजा सुहेलदेव जी एवं ज्ञान की देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर नमन किया। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री डाॅ0 साधना मिश्रा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। रफीक अंसारी विधायक, अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय उपस्थित रहे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि महाराजा सुहेलदेव की वीरता की अनेक गाथाएं हैं। उन्होंने अन्याय का विरोध किया तथा समाज के सद्भाव का संदेश दिया। श्री यादव ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ मौसम में बदलाव आता है। पूरे देश में इस दिन सरस्वती पूजा श्रद्धा से मनायी जाती है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ हमें राजनैतिक बदलाव का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, लोटनराम निषाद, महेन्द्र चौहान, हंसराज चौहान, मनीष सिंह, आलोक त्रिपाठी, डाॅ0 राजवर्धन सिंह जाटव, मनीष पाल, जयवीर सिंह पासी, अभिजीत यादव, अजय चौहान, सर्वजीत यादव, जीशान, मान सिंह राजभर, रजत श्रीवास्तव, अजीत पाल, गौरव जायसवाल, सर्वेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस तरह के कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे राज्य के प्रत्येक जनपद में आयोजित किए गए।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…