कार नहर में गिरी, पत्नी और बेटी के साथ वकील की मौत…

कार नहर में गिरी, पत्नी और बेटी के साथ वकील की मौत…

जगित्याल (तेलंगाना), 15 फरवरी जिले के मेडिपल्ली में सोमवार सुबह एक कार श्री राम सागर परियोजना की नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में एक वकील की पत्नी और बेटे समेत मौत हो गई। यह लोग कुल देवता के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। जगित्याल के विधायक संजय कुमार के करीबी रिश्तेदार वकील अमरेंद्र राव, पत्नी शिरिशा, बेटे जयंत और बेटी श्रेया के साथ कुल देवता के मंदिर में दर्शन करके कार से लौट रहे थे। ताभेई इनकी कार असंतुलित होकर मेडिपल्ली में श्री राम सागर परियोजना की नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन लोग मारे गए जबकि बेटा जयंत सुरक्षित बच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि नहर में पानी के तेज बहाव से कार कुछ दूर बह गई। बेटी श्रेया ने हाल ही में सगाई हुई थी और वे विवाह की तैयारी में थे। हादसे की जानकारी मिलने पर विधायक संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…