*डॉक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आारोप*

*डॉक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आारोप*

*गुरुग्राम।* नौकरी के लिए साक्षात्कार देने गई महिला से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शुक्रवार को सदर थाने में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन फरवरी को सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक दवाखाने में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने गई थी। साक्षात्कार के दौरान डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी दी। किसी को बताने पर भुगत लेने की धमकी दी। आरोपी डॉक्टर सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में दवाखाना चलाता है। सदर थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाएगा।