उत्तर प्रदेश ने बसंत पंचमी दिनांक 16 फरवरी, 2021 को पूरे प्रदेश में…

उत्तर प्रदेश ने बसंत पंचमी दिनांक 16 फरवरी, 2021 को पूरे प्रदेश में…

महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह” मनाये जाने का निर्णय लिया…

लखनऊ 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश ने बसंत पंचमी दिनांक 16 फरवरी, 2021 को पूरे प्रदेश में ”महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह” मनाये जाने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम ने दी है। उन्होंने जारी शासनादेश में अपर मुख्य, प्रमुख सचिव, सचिव, समस्त मण्डलायुक्तों एवं समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि सम्पूर्ण प्रदेश में महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह महत्वपूर्ण शहीद स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। इन आयोजना स्थलों की गरिमापूर्ण सजावट की जाये तथा प्रातः 9ः30 बजे तक एन.एस.एस., एन.सी.सी. सिविल डिफेन्स, स्काउट गाइड, समाजसेवी/स्वयंसेवी संस्थाओं के वाले टिंयर्स तथा गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाये।
प्रमुख सचिव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित व्यक्तियों हेतु पानी तथा जलपान का प्रबन्ध किया जाये तथा कोविड-19 के अनुपालन हेतु जारी शासनादेशों के अनुपालन हेतु किसी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाये तथा प्राप्त मात्रा में मास्क एवं सेनिटाइजर की जाये।
प्रमुख सचिव ने बताया कि समस्त शहीद स्मारकों पर माननीय मंत्रीगण, माननीय सांसदगण, माननीय विद्यायकगण, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गण/शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जन को इस अवसर पर आमंत्रित किया जाय। उन्होेंने जारी शासनादेश मेें निर्देश दिया है कि सभी जनपदों कें शहीद स्थलों व शहीद स्मारकों पर सायं 5ः30 बजे सं 6ः00 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन तथा राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैण्ड वादन किया जाये। इन स्थलों पर सायं 6ः30 बजे संदीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम किया जाय तथा विद्युत झालरों एवं रंगीन प्रकाश से शहीद स्मारकों को प्रकाशमान करने का निर्देश दिया गया है।
प्रमुख सचिव ने इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि समारोह की सम्पूर्ण कार्ययोजना एवं किये गये कार्यक्रमों का वितरण ई-मेल उंींतंरंेनीमसकमअ2021/हउंपसण्बवउ पर आवश्य प्रेषित किया जाये।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…