छोटी बहन की पुण्यतिथि पर लंगर सेवा का आयोजन…

छोटी बहन की पुण्यतिथि पर लंगर सेवा का आयोजन…

लखनऊ 11 फरवरी। सीमा, जो कि एक समाज सेविका है एवं कॉरपोरेट एंटरप्रेन्योर है। आज उनकी बहन को गुजरे पूरा एक वर्ष हो गया है। अतः उन्ही याद में लंगर सेवा का आयोजन असहाय, बेघर एवं निराश्रित लोगो के बीच मे उनके साथ किया गया। लंगर सेवा उम्मीद संस्था द्वारा संचालित नगर निगम के  जियामऊ आश्रय गृह में आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नम्रता पाठक एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रूबी राज सिन्हा उपस्थित रही।
सीमा द्वारा संचालित संस्था सुरेंद्र नाथ मेमोरियल सर्व सामाजिक उत्थान संस्थान के बहुत से सदस्य भी लंगर सेवा में उपस्थित रहे। नम्रता पाठक द्वारा सभी उपस्थित लोगों के साथ मिलकर रैन बसेरे में वृक्षारोपण भी किया गया। लंगर सेवा में पूड़ी आलू गोभी टमाटर मटर की मसालेदार सब्जी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। उम्मीद संस्था की तरफ से आराधना सिंह सिकरवार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं संस्थापक बलवीर सिंह मान और राष्ट्रीय प्रमुख रमेश सर एवं अन्य संस्था के सदस्य एवं सुरेंद्र नाथ मेमोरियल स्वर समाजिक उत्थान संस्थान के विशिष्ट सदस्य उपस्थित रहे।-

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…