राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता…

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता…

एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में अवध क्षेत्र की बैठक सम्पन्न हुयी…

लखनऊ 11 फरवरी। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में अवध क्षेत्र की बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर गहन चर्चा हुयी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि जिला पंचायत के सभी पदों के चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी तन मन से जुटकर तैयारी करे और घर घर तथा गांव गांव किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियांें का प्रचार प्रसार करें।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने कहा कि अवध क्षेत्र के जनपदों में सघन कार्यक्रम लगाकर संगठन को शक्तिशाली बनाया जाय जिससे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूती मिल सके। उन्होंने स्वयं प्रत्येक जनपद में जाकर संगठन में सहयोग देेने का आष्वासन दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष बाराबंकी अखिलेष वर्मा, महानगर अध्यक्ष लखनऊ चन्द्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर एडवोकेट बेलाल अहमद सहित कई पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…