थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर घुघचिहाई चैराहे के पास से 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया…

थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर घुघचिहाई चैराहे के पास से 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया…

पीलीभीत/ दिनांक 10.02.2021 को थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर घुघचिहाई चैराहे के पास से 02 अभियुक्तो 1-मलकीत 2-राजा उर्फ हरविन्दर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 01 लाख 500 रूपये नगद, 02 अवैध तमंचे, 02 जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा दिनाॅकः 08.02.2021 को थाना पूरनपुर क्षेत्र में लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना पूरनपुर पर मु0अ0सं0-82/2021 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तो से बरामद नगद रूपये उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना पूरनपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…