प्रदेश के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार…

प्रदेश के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार…

सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी के लिए सिंचाई प्रणालियों में तेजी से सुधार एवं निर्माण करा रही…

लखनऊ 10 फ़रवरी। प्रदेश के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार सिंचन क्षमता में बढ़ोत्तरी के लिए सिंचाई प्रणालियों में तेजी से सुधार एवं निर्माण करा रही है ताकि किसानों को भरपूर सिंचाई के संसाधन उपलब्ध हों और उनकी वर्ष 2022 तक आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
इसी क्रम में डाॅ0 राम मनोहर लोहिया नवीन राजकीय नलकूप निर्माण परियोजना (नाबार्ड पोषित) का गठन किया गया है जिसके अन्तर्गत 573.1056 करोड़ रूपये की लागत से 02 हजार नये नलकूपों का निर्माण किया जाना है। वित्तीय वर्ष 2019-20 तक 57552.48 लाख रूपये की लागत से 1882 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 644.15 लाख रूपये से 78 राजकीय नलकूपों पर गत वर्ष के अवशेष कार्यों के निर्माण का कार्य प्रगति के अन्तिम चरण में है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…