50 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला चढ़ा…

50 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला चढ़ा…

साइबर सेल के हत्थे…

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और चीटिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से साइबर सेल की टीम ने एक मोबाइल और कुछ अश्लील वीडियो भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान रहीम खान के रूप में की गई है। वह हरियाणा के मस्जिद ऊंचा गांव, फरीदाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है।

दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस स्टेशन आरके पुरम में फ्रॉड ऑनलाइन धोखाधड़ी और अश्लील वीडियो भेजने के मामले में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि इंस्टाग्राम से एक व्यक्ति ने रहीम खान को उनकी तस्वीरों को भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल इंस्पेक्टर रमन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें एसआई नीरज, एसआई पर्वत, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र और कांस्टेबल बसंत को शामिल किया गया।

साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जानकारी एकत्रित कर आरोपी को घर से पकड़ लिया। उसकी पहचान रहीम खान के रूप में की गई है। पूछताछ में पता चला कि उसने व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए पूरे भारत में 50 से अधिक लड़कियों को शिकार बना चुका है। फिलहाल, पुलिस टीम मामले में जुटी हुई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…