नवनीत सहगल द्वारा सचिवालय साहित्यिकी-2020 का विमोचन…

नवनीत सहगल द्वारा सचिवालय साहित्यिकी-2020 का विमोचन…

लखनऊ 09 फरवरी। उ0प्र0 सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित पत्रिका सचिवालय साहित्यिकी-2020 का विमोचन आज लोक भवन में अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल द्वारा किया गया।
पत्रिका का विमोचन करते हुए मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि शासकीय सेवा में अनवरत व्यस्त रहते हुए सचिवालय सेवा के अधिकारी/कर्मचारीगण अपनी साहित्यिक, दार्शनिक, वैज्ञानिक लेख एवं कहानियां न केवल पाठकों को आनंदित करती हैं, बल्कि सामाजिक चेतना को उजागर भी करती हैं। निश्चित रूप से सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ का यह प्रयास सराहनीय है। उत्तर प्रदेश सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि यह पत्रिका पिछले 20 वर्षों से लगातार  प्रकाशित हो रही है।
पत्रिका के सम्पादक शिव शंकर द्विवेदी एवं भास्कर पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजपत्रित अधिकारी संघ की कार्यकारिणी के सदस्य नीता चैधरी, विनोद कुमार सिंह, नितिन गुप्ता एवं पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…