कांग्रेस ने सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन किया…

कांग्रेस ने सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन किया…

बागपत, 23 दिसंबर । जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरुद्ध आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए थाली और ताली बजाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को उनके जयंती पर याद किया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी के आवास से आगे नहीं बढ़ने दिया। इसी बीच पुलिस और कांग्रेसियों में धक्कामुकी के बावजूद आगे नहीं बढ़ पाए। कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार कांग्रेसी चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर इकट्ठा हुए और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार को उसकी कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए थाली और ताली पीटकर जोरजार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसियों को चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा और भाजपा सांसद और विधायक के घर और दफ्तर पर जाने से जबरन रोक दिया। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव नसीम खान ने कहा कि किसान, गरीब, मजदूर विरोधी गुंगी बहरी सरकार आज कृषि कानून के बल पर किसानों को कार्पेरेट का गुलाम बनाने का षडयंत्र रच रही है। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। तथा हर स्तर पर इस जनविरोधी सरकार का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है। उसके जनवरी कार्यों से आज पूरा देश परेशान है। कांग्रेस इस सरकार का कड़ा विरोध करने में कभी पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि आज देश में किसानों पर बड़ी विपत्ति आ गयी है। केन्द्र की मोदी सरकार कृषि कानूनों के तौर पर किसानों का डेथ वारंट लेकर आयी है। जिसका देश व्यापी विरोध हो रहा है। लेकिन ये गुंगी बहरी सरकार आंख मूंदे है। सरकार जिस तरह से पुलिस प्रशासन के बल पर कांग्रेसियों को दबाने का काम कर रही है। उसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेसियों से आगे बढ़कर इस सरकार का विरोध करने का आह्वान किया। साथ ही बड़ौत शहर के कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आज कांग्रेसियों को पुलिस प्रशासन ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा तक नहीं पहुंचने दिया। कांग्रेस इसका कड़ा प्रतिवाद करती है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल पथौलिया, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, चौधरी अनिल तोमर, योगेश सोती, शिवकुमार कटारिया, चौधरी यशवीर सिंह, डा.नरेन्द्र सिंह, सचिन देव त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोट...