अन्नदाता का किया गया सम्मान…

अन्नदाता का किया गया सम्मान…

संस्था यू.एस.एस.फाउंडेशन द्वारा विश्व किसान दिवस के उपलक्ष में मनीष केसरी जी की अध्यक्षता में किसान भाइयों का सम्मान किया गया। संस्था ने कादीपुर गांव वाराणसी में 50 किसान भाइयों को टॉर्च वितरण किया। क्योंकि टॉर्च उनके जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेती कार्य में उपयोग होने वाली वस्तु है। मनीष केसरी भैया ने बताया कि किसान एक अन्नदाता है। जो अपने जीवन काल में हजारों लोगों की जिंदगियां बचाता है। हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था करता है। संस्था सचिव शशि शंकर पटेल जी ने बताया, कि संस्था लगातार किसान भाइयों को जागरुक करते आ रही है। संस्था भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे। विभिन्न योजनाओं की जानकारी समय-समय पर देती रहती है। संस्था सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18001801551 की भी जानकारी दी। संस्था किसान भाइयों के लिए बड़े स्तर पर किसान जागरूकता अभियान चलाता है। जिसमें गांव के विभिन्न नुक्कड़, चौराहों, पंचायत भवन आदि पर टोल फ्री नंबर की जानकारी के बोर्ड लगाया जाता है। जिसमें किसान भाई देखकर उस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी फसल में लगने वाले रोग, लक्षण, कारक, उपाय की जानकारी लेते हैं। संस्था लगातार कई सालों से किसान भाइयों के हित में कार्य कर रही है। आज इस सुखमय एवं रमणीय कार्यक्रम में दीपचंद्र, रिशु कुमार, सोनू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

संस्था के बारे में अधिक जानकारी के लिए Google पर सर्च कीजिए।
“uss foundation india”

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…